आपका लकी चार्म हो सकते हैं ऐसे लोग , इनका हाथ हमेशा पकड़कर रखिये
मूलांक 7 एवं “द” वर्ण का समन्वय अद्भुत संयोग का प्रतीक
आप दिन भर बहुत से लोगों से घिरे हुए रहते हैं परन्तु आज हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो की रहस्यमयी होते हैं | जी हाँ आज हम बात कर रहे हैं मूलांक “7” और “द” अक्षर के अद्भुत समन्वय की | यूं देखा जाय तो हिन्दू धर्म में 7 का बहुत महत्व है चाहे विवाह के 7 बन्धनों की बात हो या सप्तर्षि की , 7 बहुत ही शुभ अंक है, यानि कि ऐसे जातक जिनका जन्म किसी माह की 7 , 16 या 25 तारीख को हुआ हो एवं नाम “द ” से प्रारंभ होता है | ये जातक रहस्यमयी कल्पनालोक में डूबे रहने वाले प्रचंड बुद्धि के स्वामी होते हैं| आप उच्च कोटि के तर्कशाश्त्री एवं कुशल एवं स्पष्टवादी होते हैं | इस अंक के चरित्र को समझना संभव नहीं होता या बहुत कठिन होता है, आप सामाजिक एवं आर्थिक रूप से स्वयं पर निर्भर रहना पसंद करते हैं या ये कहा जाय की सेल्फ मेड मैन होते हैं | ये लोग किसी से मदद लेना कभी भी पसंद नहीं करते हैं परन्तु अगर बात आ जाये किसी की मदद करने की तो आप दूसरों पर अपनों प्राणों की परवाह किये बिना सर्वस्व तक न्योछावर कर देते हैं | ये यह भी नहीं सोचते हैं की आप जिसकी मदद कर रहे हैं वह आपका मित्र है या शत्रु | ये मन के बहुत ही सुन्दर होते हैं यानि की इनमे छल कपट की कोई भी भावना नहीं होती है , हाँ लेकिन ये बहुत ही हठी यानि की जिद्दी प्रवृत्ति के होते हैं और जिद में आकर कई बार लोगो से बहुत अधिक बहस कर लेते हैं और अपना नियंत्रण खो बैठते हैं ये परिणाम की परवाह नहीं करते हैं | लेकिन गुस्सा शांत होने पर किसी को यदि इन्होने अपशब्द तक कह दिया है तो आजीवन इस बात का इन्हें पछतावा होता है, किसी का कभी ये बुरा नहीं करते हैं चाहे कुछ भी कहते रहे पर इनका मन अत्यंत साफ़ होता है |
दूरदर्शी स्वाभाव :-
आपके मन एवं चेहरे को कोई भी व्यक्ति पढ़ नहीं सकता है , अत्यंत रहस्यमयी होने के कारन ये अपनी बातो को बहुत सम्हालकर मन में रखते हैं यहाँ तक की अत्यंत घनिष्ट लोग भी इनकी बातो का पता नहीं लगा सकते हैं, लेकिन इनमे लोगो के व्यक्तित्व एवं चरित्र को पढने की अद्भुत क्षमता होती है , अर्थात नाम मात्र से या चेहरा देखकर ये लोगो का चरित्र बता सकते हैं एवं उसके भूत एवं भविष्य के बारे में बता देते हैं | अंतर्ज्ञान इनकी मानसिकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है , ये लगभग हर बातो के बारे में गहरी जानकारी रखते हैं एवं इन्हें बुद्धिमान एवं सरल लोगो का साथ पसंद होता है , अधिक वाचाल एवं मूर्ख लोग इन्हें बिलकुल पसंद नहीं आते हैं | ये रहस्यमयी बातो में बहुत अधिक दिलचस्पी रखते हैं |
प्रचंड बुद्धि के स्वामी :-
मूलांक 7 एवं द वर्ण का संयोंग यानि की प्रचंड बुद्धि का स्वामी होना माना गया है एवं हिन्दू धर्म के अनुसार यदि श्रावन अर्थात सावन के माह में जातक का जन्म हुआ हो जिसे अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से अगस्त माना गया है तो यकीन मानिये की आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बैठे हैं जिसकी बुद्धि पराक्रम का कोई तोड़ नहीं है | हर क्षेत्र के बारे में नपी तुली सटीक जानकारी रखना इनकी बुद्धिमत्ता का परिचायक होता है | इनकी बुद्धि का लोहा हर कोई मानता है एवं न मानने वालो को भी ये अपने बुद्धि के पराक्रम एवं बल से झुका देते हैं |इनके पास सरस्वती एवं लक्ष्मी दोनों की ही कृपा होती है, कहा जाय तो ये लक्ष्मीपुत्र , पुत्री होते हैं | ऐसे लोगो से सामान्यतया फिजूल की बातो में समय नहीं बेकार करना चाहिए क्यूंकि ये बिना जानकारी के किसी चीज के बारे में बात करना भी पसंद नहीं करते हैं , तकनिकी क्षेत्र की यदि बात की जाय तो इन्हें मास्टरमाइंड कहा जा सकता है |बुद्धि एवं विद्या से सराबोर ये जातक इतने विद्वान होते हैं की आप इनके पास जितने बार जाते हैं आपको कुछ नया एवं रोचक सीखने को मिलता है | इनकी प्रचंड बुद्धि का लोहा बड़े बड़े पदाधिकारियों के से लेकर हर कोई मानता है एवं इसके आगे नतमस्तक होता है | ये लोग हर चीज को अलग ढंग से करना पसदं करते हैं, ये भीड़ से हटकर चलना पसंद करते हैं हर काम को अलग तरीके से एवं श्रेष्ठता से करने के कारन ही ये कामयाबी की नयी दास्ताँ लिखते हैं | इनमे नेतृत्व की अद्भुत क्षमता होती है ये लोगो को साथ में लेकर चलते है एवं उन्हें अच्छे कार्यो के लिए प्रोत्साहित करते हैं एवं आगे बढ़ने में मदद करते हैं | इनमे कमाल की सकारात्मक ऊर्जा भरी होती है |
जिद्दी एवं गुस्सैल स्वाभाव :-
चाहे गुस्सा हो किसी चीज को पाने की ललक या प्रेम ये हर मामले में बहुत अधिक जिद्दी स्वभाव के होते हैं, इन्हें गुस्सा भी बहुत अधिक आता है जैसे इन्हें देखकर आपको ये लग सकता है की आपका कत्ल ही कर देंगे, ये गुस्से में परिणाम की भी चिंता नहीं करते हैं एवं आप खो बैठते हैं एवं कई बार लोगो को भला बुरा भी कह देते हैं लेकिन यह बात जरुर है की ये मन से किसी को न बुरा कहते हैं न बुरा करते हैं | ये अत्यधिक स्फूर्ति एवं ऊर्जा से भरे होते हैं ,ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए भी बहुत अधिक हठी होते हैं इनका विज़न एकदम साफ़ होता है इन्हें पता होता है की इन्हें जीवन में क्या करना है ये गोल मोल बातो में पड़कर अपना समय बर्बाद नहीं करते हैं | प्रेम की भी बात की जाय तो ये अपने प्यार को भी लेकर बहुत जिद्दी होते हैं एवं उन्हें पाना, भरपूर प्रेम देना, उनका ख्याल रखना भी इनकी एक जिद में शामिल होता है |ये अपने प्रेम को किसी और के साथ देखना या उनके बारे में कुछ भी गलत बात सुनना तक पसंद नहीं करते हैं | ये लोग बहुत अधिक स्वाभिमानी होते हैं एवं इन्हें अपनी इज्ज़त बहुत प्यारी होती है इसलिए ऐसे लोगो के स्वाभिमान को यदि कोई ठेस पहुचाने की कोशिश करे तो आग बबूला हो उठते हैं | गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है | धूर्त एवं कपटी लोग सामान्यतया ऐसे लोगो के बारे में दुसरो से इनकी बुराई कर हमेशा इनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश करते रहते हैं |
प्रेम एवं वैवाहिक जीवन :-
इनके प्रेमी जीवन के बारे में बात की जाय तो ये एक समय में किसी एक को ही प्रेम करना पसंद करते हैं यानि की अगर इनके जीवन में कोई है तो फिर चाहे उनके अलावा कोई भी आ जाये ये उनकी तरफ देखना भी पसंद नहीं करते हैं| ये अपने प्रेम के प्रति बहुत अधिक वफादार होते हैं यानि की यह कहा जा सकता है की ये बने ही हैं रिश्ते निभाने के लिए , लेकिन इसके उलट इन्हें प्रेम में ज़्यादातर धोखा ही मिलता है, इनके पार्टनर इन्हें हमेशा धोखे में रखते हैं एवं इन्हें बदले में प्रेम की जगह धिक्कार मिलता है , परन्तु इन्हें इससे घबराना नहीं चाहिए क्यूंकि जो इनके साथ नहीं चल सकता वो शायद किसी के साथ नहीं चल सकता है | ये अपने परिवार माता पिता , भाई बहन पत्नी या प्रेमी अथवा प्रेमिका के प्रति पूर्ण समर्पित होते हैं| ये अपने प्यार को कभी भी स्वीकार करने से पीछे नहीं हटते हैं परन्तु ये कभी अपना प्रेम दिखाना पसंद नहीं करते हैं इसी कारन इन्हें कई बार लोग घमंडी तक कह देते हैं | पर मन से ये सभी को बहुत प्यार करते हैं | ये अपने पिता पत्नी परिवार की बच्चो की तरह देख रेख करते हैं | रिश्तो को बचाने के लिए ये हमेशा खुद पहल करते है एवं झुक कर रहते हैं | वैसे ये लोग प्रेम के मामले में काफी रोमांटिक होते हैं एवं इनके साथ समय बिताना इनके पार्टनर को हर तरह से संतुष्ट रखता है| ये अपने पार्टनर को ढेर सारे उपहार देना पसंद करते हैं एवं छोटा छोटा करते हुए ये बहुत अधिक पार्टनर पर खर्च कर डालते हैं | ये लोग सभी की परवाह करते हैं एवं परेशानियों को समझते हैं लेकिन हर कोई इनकी परेशानियों का मजाक बनाना पसंद करता है| इसलिए ये कई बार खुद को असहाय समझने लग जाते हैं |
वैवाहिक जीवन की बात की जाय तो इनका विवाह अक्सर देर से ही होता है ये स्वयं भी विवाह में हड़बड़ी नहीं दिखाते हैं एवं ऐसे साथी की तलाश में रहते हैं जो इनसे कही ज्यादा इनके परिवार का सम्मान करे एवं ख्याल रखे | इनका विवाह अक्सर 28 से 32 वर्ष तक की उम्र में हो पाता है ये अपने परिवार को पूरा समय एवं प्यार देना पसंद करते हैं | इनके बच्चे एवं पत्नी इनसे बहुत खुश रहते हैं |
सीधा एवं सरल स्वाभाव पर कटु वाणी:-
ये लोग स्वाभाव से बहुत सीधे एवं सरल होते हैं, अक्सर इन्हें अकेला रहना पसंद होता है या ये केवल अपने पार्टनर के साथ ही रहना अकेले समय बिताना या घूमना फिरना पसंद करते है इन्हें दो लोगो के बीच में कोई तीसरा व्यक्ति बर्दाश्त नहीं होता है| ये लोग सजना सवरना बिलकुल पसंद नहीं करते हैं वैसे भी ये लोग आकर्षक या कहा जाये तो बोर्न स्मार्ट होते हैं इनकी बातो से जैसे सम्मोहन झलकता हो ये जिन्हें जानते हैं उनसे बाते बहुत अधिक करते हैं लोग इनकी ओर खिचे चले आते हैं, उनकी आवाज उनकी सुन्दरता को कई गुना बढ़ा देती है| खासकर की लडको के पीछे लडकिया दीवानी होती हैं| इनमे बात करने की अद्भुत कला होती है ये बातो को बहुत ही दमदार एवं साफ सुथरे तरीके से पेश करते हैं लोग इन्हें सुनने के लिए तरसते हैं | इनके पार्टनर को इनके ऊपर खास ध्यान देने की ज्यादा जरुरत होती है क्यूंकि लोग अक्सर इनके आगे पीछे लगे रहते हैं खासकर की लडकियों को अपने पार्टनर को बचा कर रखना चाहिए | वैसे तो ये काफी कमिटेड होते हैं पर दूसरी लडकिया इनपे डोरे डालने से पीछे नहीं हटती हैं | इन लोगो पर हर कोई अपना दिल हार बैठता है | ये अत्यंत भावुक होते हैं एवं कई बार बात बात पर रो पड़ते हैं, इन्हें विश्वासघात बर्दाश्त नहीं होता एवं कई बार ये कही अकेले में जाकर दुःख को दूर करने के लिए चिल्ला चिल्ला कर रोते हैं लेकिन किसी को कभी बताते नहीं है |
इनकी वाणी कई बार बहुत कठोर होती है इसकी वजह यह भी होती है की ये लोगो से घुमा फिराकर चापलूसी की बात नहीं कर पाते हैं, इनका व्यक्तिव आईने की तरह होता है ये लोगो को उनकी बुराई एवं अच्छाई बताने में नहीं हिचकिचाते चाहे उन्हें बुरा ही क्यों न लग जाये| ये लोगो की बकवास पे ध्यान देना पसंद बिलकुल नहीं करते हैं | ये लोग अपने सिद्धांत के पक्के होते हैं एवं अपने सिद्धांतो के लिए ये किसी से भी टकरा सकते हैं, इन्हें धूर्त एवं कपटी लोग बिलकुल पसंद नहीं आते हैं , ये ऐसे लोगो का नाम पढ़कर या सुनकर ही उनके बारे में सब कुछ बता सकते हैं इसी वजह से ये खुद को अपने परिवार एवं अपने पार्टनर को भी हमेशा ऐसे लोगो से बचा कर रखते हैं|
शिक्षा एवं करियर :-
शिक्षा के मामले में जैसा बताया ही जा चूका है की प्रचंड बुद्धि के स्वामी होते हैं, करियर की बात की जाय तो ये कुशल इंजिनियर , प्रबंधक, मनोरोग चिकित्सक, दार्शनिक, संगीतकार, कलाकार, कवि, आलोचक, डॉक्टर और प्रोफेसर या कुशल बिज़नेस मैन आदि होते हैं| जैसे अपने ही व्यवसाय के लिए इनकी रचना हुई है | ये हमेशा वैसे गंभीर उदास एवं चिंतित रहते हैं , परन्तु इनका करियर देर से पर अच्छी दिशा की ओर ही जाता है | इन्हें हर मामले में अपार सफलता मिलती है | क्यूंकि इनके ऊपर सरस्वती एवं लक्ष्मी की कृपा होती है एवं ये बहुत ईमानदार एवं सत्य का साथ देने वाले होते हैं |
होते हैं लकी चार्म:-
अगर ऐसे लोग आपके पुत्र, पुत्री, पति, पत्नी, प्रेमी या कोई अन्य कोई है तो इन्हें सहेजकर अपने पास रखिये ये मानिये की आपका भाग्य इनके भाग्य से जुड़ा है, इनके जीवन में आते ही आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है चाहे वह शिक्षा हो या व्यापार करियर हो या प्यार |
शुभ अंक एवं दिन:-
चूँकि ये वर्ण से ब्राम्हण होते हैं (इसका जातक की जाति से कोई सम्बन्ध नहीं वह किसी भी जाति का हो सकता है ) यानि की इनकी काया में ईश्वर का वास होता है, इनका पूजा पाठ में बहुत मन लागत है अतः इनके लिए शुभ अंक 1, 5 , 7 , 9 है एवं शुभ दिन मंगलवार , गुरुवार, शनिवार है |
तो मित्रों यदि आपके भी संपर्क में कोई ऐसा व्यक्ति हो तो यकीन मानिये आपका भाग्य चमक चुका है एवं आपके जीवन में अपार सफलताएँ आने वाली हैं , सहेजकर रखिये ऐसे व्यक्तियों को अपने जीवन में |








Leave a Reply