जी हाँ दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे एक गंभीर विषय पे जो की आपके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा हुआ है और आपकी व्यक्तिगत जिंदगी में अन्दर तक पहुँच चुका है , यह कोई और नहीं आपका अपना मोबाइल हैं | जी हाँ आपका मोबाइल जो की आपकी निजी जिंदगी में घुसता जा रहा है और आपकी निजी जिंदगी निजी नहीं रह गई है|इसके साथ ही साथ यह हमारी काम करने की गुणवत्ता को भी बहुत प्रभावित कर रहे हैं, इसकी बहुत सी वजहे भी है जो की आज हम चर्चा करने जा रहे है |

सोशल नेटवर्किंग एप्प्स
दोस्तों व्हाट्स एप , फेसबुक, इन्स्टाग्राम से लेकर सैकड़ों ऐसे एप्प हैं जो की हमारी निजी जिंदगी में दाखिल हो चुके हैं , हाल ही जरी एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 70 प्रतिशत से ज्यादा लड़के लडकियां इन एप्प की गिरफ्त में आ चुके हैं जिसमे ज़्यादातर तादात लड़कियों की है, इस सर्वे के अनुसार ये एप्प आपके काम करने की गुणवत्ता को प्रभवित कर रहे हैं, जैसे की पढाई करने वाले छात्रों में किये गए सर्वे के अनुसार व्हाट्स एप , फेसबुक जैसे एप्प इस्तेमाल करने वाले छात्रों के रिजल्ट में 30 प्रतिशत तक में कमी पाई गयी है, यानि की सामान्यतया जो छात्र इनका इस्तेमाल बिलकुल नहीं करते हैं उनके अंक 60 से 90 प्रतिशत के बीच हैं जबकि व्हाट्स एप , फेसबुक इस्तेमाल करने वाले छात्रों के अंक महज 33 से 65 प्रतिशत के बीच ही हैं| इसकी मुख्य वजह यह भी है की पढ़ते समय ज़्यादातर छात्र मोबाइल अपने आस पास रखते हैं एवं नोटिफिकेशन ऑन रखते हैं जिसके कारण हर बार कोई मेसेज आने पर मोबाइल की लाइट जल उठती है एवं ध्यान पढाई से हटकर मोबाइल की ओर चला जाता है |जिससे उनके रिजल्ट बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं, यह एक नशे की तरह छात्रों को अपने गिरफ्त में ले चुका है |इसी तरह कामकाजी लोग भी इन एप्प को इस्तेमाल करने की वजह से अपना काम सामान्य से 13 से 20 प्रतिशत कम स्पीड से करते हैं |
विडिओ एप्प
ऐसा देखा गया है की आजकल इन्टरनेट में बहुत सारे विडियो एप्प आ गए हैं जिसमे लड़के लडकियां घंटो समय बर्बाद करके विडियो बनाते रहते हैं एवं उन्हें ऑनलाइन पब्लिश करने का नशा सा चढ़ा हुआ है, यह भी एक बहुत बड़ी वजह है जो की लोगो की कार्य क्षमता को प्रभावित कर रहा है| यहाँ भी लडकियां लडको से कही ज्यादा समय बर्बाद कर रही हैं|
फोटो और विडियो का हो रहा दुरूपयोग
लाखों लड़के लड़कियां इस परेशानी से जूझ रहे हैं , ज़्यादातर मामले लडकियों के सामने आ रहे हैं जिसमे वो लड़कियां ज्यादा फंस रही है जिन्हें ज्यादा आदत हैं व्हाट्स एप , फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर अपनी फोटोस शेयर करने की लड़कियां यहाँ जाने अनजाने में ज्यादा लाइक्स और कमेंट पाने के चक्कर में अपनी फोटो को खूबसूरती से एडिट करके इन एप्प पर शेयर कर रही हैं, और लड़के एवं पोर्न वेबसाइट हैकर लडकियों की इन फोटो को चोरी करके या स्क्रीनशॉट लेकर या ये वीडियोस चोरी करके बड़ी सफाई से नंगी तस्वीरों के साथ इन लडकियों के चेहरे को लगाकर सेक्स एवं पोर्न वेबसाइट पर मोटी रकम लेकर बेच रहे हैं | ताजा मामला बिहार का है जहा पर एक युवक ने लड़की का प्रपोजल न मानने पर 6 माह तक इन्स्टाग्राम से एवं व्हात्सप्प से लड़की की फोटो चुपचाप चोरी करता रहा एवं बाद में इन फोटो को फोटोशोप से एडिट करके इन्हें एक पोर्न एक्टर की नग्न तस्वीरों से जोड़कर एक पोर्न वेबसाइट को बेच दिया और बाद में उसके घर वालो के पास ये फोटो पहुचने पर लड़की को ट्रेन के सामने कूदकर खुदखुशी करनी पड़ी | इसमें बहुत सी लडकियां भी शामिल हैं खासकर की कॉलेज में पढने वाले ऐसे लड़के लड़कियां इन कामो को ज्यादा अंजाम दे रहे हैं जिन्हें अपने साथी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की जरुरत होती है, बेरोजगार होने के कारण पैसा कमाने के लिए ये लड़के लडकियों की मदद से उनकी दोस्तों की या रूम मेट की आपत्तिजनक तस्वीरे हासिल कर लेते हैं और फिर इनको नग्न तस्वीरों के साथ एडिट करके पोर्न सेक्स वेबसाइट को मोटे दाम में बेच देते हैं| कई बार तो कई लड़के लडकियों के साथ अन्तरंग पलों के दृश्य को भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेते हैं एवं सेक्स करते हुए या किस करते या अन्य कार्य करते हुए विडियो लडकियों को बदनाम करने के लिए ग्रुप में दाल देते हैं जो की लडकियों की मौत का कारन बन रहे हैं |
रिश्ते टूटने की वजह
कई मामलों में यह भी देखा गया है की कई लड़के लड़कियां जो की व्हाट्स एप , फेसबुक, इन्स्टाग्राम जैसे एप्प इस्तेमाल करते हैं वहाँ से लडकियों के फोटो हासिल कर उनको एडिट करके अपने फोटो के साथ जोड़कर कई जगह ग्रुप में डाल देते है और जब ये फोटो उनके परिवार वालो या पति या प्रेमी प्रेमिका के पास पहुँचती है तो ये रिश्तों में खटास की वजह बन जाती हैं और रिश्ते ख़त्म हो जाते हैं|
मोबाइल से चोरी होता डाटा
कई मामले तो ऐसे भी आये हैं जहा पर मोबाइल बनवाने के लिए जब हम किसी दूकान पर जाते हैं तो गन्दी मानसिकता के लड़के लडकियों के मोबाइल से अक्सर उनकी फोटो कॉपी करके अपने पास रख लेते हैं और ये डाटा चोरी करके फोटोग्राफर या खुद से उनका दुरूपयोग कर रहे हैं गंभीर बात यह भी है की डाटा चोरी करने मात्र 1 से 2 मिनट का समय लगता है जो की हम समझ नहीं पाते हैं और उनका दुरूपयोग हो जाता है, कुछ ऐसे भी केस आये हैं जहा पर फोटोग्राफर या विडियो शूटिंग करने वाले लडको ने लडकियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर ऐसे काम को अंजाम दिया है| इसके अलावा भी कई बार सोशल नेटवर्किंग एप्प जैसे की व्हाट्स एप पर सामान्यतः डाटा चोरी करने वाली लिंक होती है जिसमे किसी वेबसाइट पे खरीद पर भारी छूट या फ्री रिचार्ज जैसे प्रलोभन होते हैं इन लिंक पर क्लिक करते ही बैकग्राउंड में मैलवेयर डाउनलोड होकर सक्रिय हो जाता है एवं मोबाइल हैक कर लिया जाता है और आपका सारा डाटा धीरे धीरे कॉपी करके चोरी कर लिया जाता है |
ऑनलाइन गेम और सीरियल का बढ़ता नशा
पब जी, लूडो और ऐसे सैकड़ो ऑनलाइन गेम इन्टरनेट पे मौजूद हैं जिसमे 70 प्रतिशत तक युवा चपेट में हैं और दिन में 16 से 18 घंटे तक इन्ही गेम में बिता रहे हैं जहा इन गेम्स की रोजाना औसत कमी 12 करोड़ रूपये तक पहुच चुकी है वही युवाओ में इनकी वजह से बेरोजगारी लगातार बढती जा रही है , लडकियां भी ऑनलाइन सीरियल देखने में इतना मशगूल हो चुकी हैं की दिन में 6 से 10 घटे इसमें बर्बाद कर रही हैं और यह उनकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है | ये गेम और सीरियल लड़के लडकियों में हिंसा और चिडचिडा पन भी बढ़ा रहा है |
ऐसे में आज जरुरत इन सब बातो की है की हम ऐसे एप्प का कम से कम इस्तेमाल करें सिर्फ जरुरत के लिए ही इन एप्प का उपयोग करे एवं सुरक्षित रहे ताकि हमारे डाटा का गलत इस्तेमाल न हो सके, नोटिफिकेशन को भी बंद करके रखे| मोबाइल से निकलने वाली लाइट भी आपके चेहरे की स्किन एवं मस्तिस्क की कार्यक्षमता को बहुत बुरी तरह प्रभावित करती है ऑनलाइन धोखाधड़ी भी इन वजहों से बहुत बढ़ चुकी है , जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ रहा है |इसलिए सतर्क रहे एवं सावधान रहे |







Leave a Reply