D से शुरू होता है नाम कैसे होते है वो लोग

VASHTUSHASHTRA Avatar
d letter

d letterहर कोई व्यक्ति अपने नाम के पहले अक्षर से  अपने व्यक्तित्व के बारे में जान सकता है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज हम उन लड़के और लडकियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है | तो चलिए जानते हैं कैसे होते हैं ये लोग |

D से नाम वाले व्यक्ति काफी स्मार्ट और आकर्षक होते हैं इनकी ही तरह इनका व्यक्तित्व भी काफी आकर्षक होता है हलाकि इसमें से अधिकतर बाते उन्ही लोगो पर लागु होती हैं जिनका नाम D और हिंदी में द से शुरू होता है | ये लोग दिखने में ही नहीं दिल भी  के बहुत अच्छे होते हैं | ये लोग बोर्न स्मार्ट यानि की पैदायशी स्मार्ट होते हैं| खासकर की लडको को तो सजने सवरने की भी जरुरत नहीं होती ये ऐसे ही खुबसूरत होते हैं |

ये लोग हद से ज्यादा मेहनती होते हैं और किसी भी काम को पूरे लगन और विश्वास के साथ करते हैं | ये लोग अंतिम समय तक सफलता प्राप्त करने का पूरा प्रयास करते हैं | हार न मानने का इनमे एक जूनून सा होता है |वैसे तो ये लोग काफी शांत स्वाभाव के होते हैं पर एक बार किसी से घुल मिल जाये तो बहुत बातूनी किस्म के हो जाते हैं और अपनी बातो से लोगो को इम्प्रेस भी करने की क्षमता इनमे होती है| इन लोगो को गुस्सा बहुत जल्दी आता है और ये इतना उग्र और तेज होता है की उस समय ये किसी की भी बात नहीं सुनते हैं हालांकि गुस्सा शांत होने पर इन्हें उसका पछतावा बहुत होता है |ये लोग बहुत रहस्यमयी स्वाभाव के होते हैं और अपनी बातो को सबको बताना पसंद नहीं करते हैं यहाँ तक की जरुरी से जरुरी बात भी ये तब तक नहीं कहते जब तक की उसकी बहुत आवश्यकता न हो | इनकी मन की बातो को जान पाना बहुत मुश्किल होता है | किन्तु सामने वाले के मन की भावनाओ को पढने की अद्भुत कला इनमे होती हैं | आप इनके पास जितने बार जायेंगे कुछ न कुछ ज्ञान की बात ही सीखेंगे |

ये लोग दिमाग के मामले में बहुत धनी होते हैं खासकर की श्रावण मास में जन्मे मकर राशी के वे जातक जिनका हिंदी में नाम द से शुरू होता है प्रचंड बुद्धि के स्वामी होते हैं और इनकी बुद्धि का लोहा दुनिया मानती है | ये जातक अपनी प्रचंड बुद्धि के दम पर बहुत सी उपलब्धिया और मान सम्मान हांसिल करते हैं |जिद्दी स्वाभाव कुछ ऐसा होता है इनका की ये सिर्फ अपने मन की करते हैं ये किसी की भी नहीं सुनते हैं और दुसरो की बातो पर इन्हें ध्यान देना तक पसंद नहीं होता है| ये लोग सिर्फ अपने मन की बात सुनते हैं |

किसी की मदद करने के मामले में ये लोग देवतुल्य होते हैं और कभी पीछे नहीं हटते हैं | इनका दिल बहुत बड़ा होता है | जब भी किसी को भी इनकी मदद की जरुरत होती है ये लोग सबसे पहले अपना हाथ आगे बढ़ा देते हैं | यहाँ तक की ये यह भी नहीं देखते हैं की जिसकी मदद कर रहे हैं वो इनका दोस्त है या दुश्मन | ये बहुत दिलवाले होते हैं और इनपर आँखे बंद करके विश्वास किया जा सकता है | ऐसा कहा जाता है की अगर किसी व्यक्ति का नाम द से शुरू हो और साथ ही मकर राशी और श्रावन मास का  संयोग बने तो ऐसे जातक सबसे अधिक विश्वास पात्र होते हैं और सबसे अधिक ईमानदार होते हैं |  ये लोग बहुत अधिक स्वाभिमानी होते हैं और इनके ,मान सम्मान को कोई भी हानि न पहुंचे इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं| वैसे तो ये लोग बहुत ही साधारण और ऊँचे विचार के होते हैं लेकिन इनके मान सम्मान पर कोई आंच आ जाये तो किसी भी हद तक जाकर स्वयं को सही साबित करके दम लेते हैं |  ये लोग जल्दी से किसी के ऊपर विश्वास नहीं करते हैं और अगर जिस पर विश्वास किया तो आँखे बंद करके उनपर विश्वास करते हैं |

D नाम के जातक कुशल प्रशासक, अच्छे मार्गदर्शक होते हैं इनमे लोगो का मार्गदर्शन करने की अभूतपूर्व क्षमता होती है और ये लोग भीड़ का हिस्सा बनना भी पसंद नहीं करते हैं |ये लोग कूटनीति और राजनीती के भी प्रखंड विद्वान् होते हैं | ये लोग अपने बात करने बस की ही क्षमता से लोगो का दिल जीत लेते हैं और कठिन से कठिन काम अपनी वाणी के दम पर करा लेते हैं | किसी भी महफ़िल जीतने में ये लोग माहिर माने जाते हैं | ये लोग बहुत ही नपा तुला बोलते हैं |ये लोग हमेशा भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में जीने वाले होते हैं और भाग्य से ज्यादा कर्म पे विश्वास करते हैं| परन्तु सबसे अधिक मेहनत करने के बावजूद इन्हें मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिलती है | ये लोग सामान्यता आपकी हाँ में हाँ मिलाते तो जरुर हैं पर ये सोच समझकर ही अपने मन की आवाज सुनकर कोई भी काम करते हैं | ये लोग काफी लगन के साथ अपने काम को करते हैं| ये बहुत अधिक जिम्मेदार होते हैं और इनमे आत्मविश्वास बहुत अधिक पाया जाता हैं |

अगर इनकी लव लाइफ की बात करे तो ये लोग प्यार को जीवन में बहुत अधिक तवज्जो देते हैं और सबको प्यारे लगते हैं| बात करे लड़के या लडकियों की तो इन्हें चाहने वालो की भीड़ होती है| खासकर की सावन माह में जन्मे लोगो में वो लुभावना अंदाज होता है जो लोगो को अपनी ओर खींचता है | लेकिन इसके उलट ये किसी एक ही लड़के या लड़की को अपना पूरा प्यार देते हैं |  ये लोग जिन्हें प्यार करते हैं उन्हें पाने के लिए इनको कड़ी तपस्या करनी पड़ती हैं और ये उस रिश्ते को भी हमेशा दिल से निभाते हैं | प्यार के मामले में ये बहुत जिद्दी होते हैं और जिसे प्यार करते हैं उसको पाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ते हैं और जिन्हें प्रेम करते हैं उनका ख्याल भी खुद से ज्यादा रखते हैं| ये  लोग मरते दम तक कोई भी रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं, ये लोग जरुरत से ज्यादा प्यार सामने वाले को न्योछावर कर देते हैं पर इसके उलट इन्हें हमेशा उसके बदले में धोखा और धित्कार ही मिलता है | सामने वाला इनका जम के उपयोग करता है और बाद में काम निकलने के बाद इन्हें अकेला छोड़ देता है |

यह 3 नाम वाली लड़कियां जीवन में कभी खुश नहीं रह सकती

dslwebtech Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

John Doe

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam.

Search
Cateegories