दोस्तों आज हम बात करेंगे I से शुरू होने वाले नाम के लोगो के बारे में | कैसे होते हैं ये लोग , कैसा होता है इनका करियर और कैसी होती है इनकी लव लाइफ |
दोस्तों दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका नाम अंग्रेजी के I अक्षर से शुरू होता है और उन्होंने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है | इमरान खान , इरफ़ान खान, इशांत शर्मा इसके कुछ उदाहरण हैं |
ये लोग दिखने में ठीक ठाक ही होते हैं साथ ही आकर्षक भी होते हैं | इसके साथ ही इन लोगो का दिल भी काफी अच्छा होता है | ये लोग बड़े मासूम दिखाई देते हैं और लोगो को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं | ये लोग बड़े इमोशनल होते हैं और बच्चो को बहुत पसंद करते हैं | इनके बोलने का तरीका और आवाज इन्हें लोगो के बीच में आकर्षण का केंद्र बना देती है |
स्वभाव की बात की जाये तो ये लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और आलसी लोग और आलस से इनको बड़ी नफरत होती हैं |
ये बड़े चुस्त दुरुस्त रहते हैं और इनकी इच्छा भी यही होती है की बाकी लोग भी इन्ही की तरह चुस्त दुरुस्त रहे और आलस को छोड़ दें | ये लोग सभी को यहाँ तक की घर के लोगो को भी यही समझाते रहते हैं की काम में देरी नहीं करनी चाहिए | ये लोग काम को बड़ी चुस्ती के साथ निपटा लेते है और अगर कोई भी काम हाथ में लेते हैं तो उसे फटाफट करने में जुट जाते हैं | ये लोग समय बर्बाद करना पसंद नहीं करते हैं |
छोटी से छोटी बात हो या बड़ी से बड़ी बात हर बात को बहुत गहराई से सोचते हैं और उस पर विचार विमर्श करके और मंथन करने के बाद ही ये किसी नतीजे पे पहुचते हैं |
ये लोग काफी बुद्धिमान होते है और समझदार भी | इनमे हमेशा कुछ न कुछ सीखने की ललक होती है | इन्हें आधा अधूरा ज्ञान बिलकुल भी पसंद नहीं है और न ही ये आधी अधूरी बात ही पसंद करते हैं | इनसे कोई भी बात साफ़ और स्पष्ट तरीके से कह दी जाये तो ये लोग आसानी से उस बात को समझ जाते हैं | इन लोगो में धैर्य और सहनशक्ति ही बहुत अधिक होती है | इनकी धर्म कर्म में भी बहुत रुचि होती है|
अगर इनके करियर की बात की जाए तो लोग आराम पसंद बिलकुल भी नहीं होते हैं ये लोग बहुत मेहनती होते हैं | ये कर्म पे बहुत विश्वास करते हैं | ये लोग अपने सारे काम मेहनत और लगन से करते हैं , ये लोग बिलकुल भी आलसी न होने के कारण सभी काम समय पर ही पूरा कर लेते हैं | इसी कारण लोग इनकी तरह आकर्षित भी होते हैं | ये लोग बेकार की बाते नहीं करते हैं | इन्हें आलसी और बेकार की बात करने वाले लोगो के साथ रहना भी पसंद नहीं होता है | शिक्षा और लेखन के क्षेत्र में इनकी जानकारी काफी अच्छी होती हैं | इनमे हमेशा आगे बढ़ने की ललक होती है|
ये लोग काफी संकोची प्रवृत्ति के होते हैं और लोगो से 10 बार सोच समझ कर कुछ भी बोलते हैं | इनकी एक बुरी बात यह है की ये लोगो से तो बहुत अच्छे से बात करते हैं पर खुद के घर के लोगो से कई बार बदतमीजी से बात करते हैं |
लव लाइफ की बात की जाये तो इन्हें हमेशा प्यार और अपनेपन की तलाश रहती है| ये लोग बहुत ही भावुक होते हैं और इन्हें प्यार से जीता जा सकता है | ये लोग काफी भावुक होते है इस वजह से कई बार लोग इनको बेवक़ूफ़ बनाके अपना काम निकाल लेते हैं | ये लोग शर्मीले स्वाभाव के होते हैं और जल्दी से किसी की भी और आकर्षित होते है और हमेशा उन्हें खुश रखने की कोशिश करते हैं |








Leave a Reply