आज हम उन लड़की या लडको के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम अंग्रेजी के P लैटर से शुरू होता है |
शारीरिक संरचना की बात की जाये तो इन लोगो का चेहरा काफी भरा हुआ और खुश मिजाज होता है | इनके होठ भी काफी खुबसूरत होते हैं |
ये लोग चाहे कितने भी दुखी हो पर दूसरों को हमेशा खुश ही देखना चाहते हैं | इन लोगो के मन में हमेशा बहुत उठा पटक चलती रहती है पर बाहर से ये खुद को शांत ही दिखाने की कोशिस करते हैं पर मन से काफी अशांत रहते हैं |
ये लोग तानाशाही और जिद्दी प्रवृत्ति के होते हैं | ये लोग धर्म कर्म और भगवान् में काफी आस्था रखते हैं और इनके विचारो में पवित्रता होती हैं| ये लोग दुनिया से हटकर सोच रखते हैं और इनके काम करने का तरीका बिलकुल ही अलग होता है| लोग इनके व्यक्तित्व की तरफ जल्दी से आकर्षित हो जाते हैं, और ये लोग जहां जाते हैं आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं | ये लोग समय के काफी पाबंद होते हैं और काफी मेहनती और बुद्धिमान भी होते हैं | ये लोग काफी खुले विचारो के होते हैं |
ये काफी आत्मनिर्भर, और साहसी होते हैं , ये लोग जल्दी से हार नहीं मानते हैं | अपनी अग्रसर सोच के कारण ये हमेशा चिंतन करते रहते हैं की जीवन में आगे कैसे बढ़कर सफल हुआ जाए | ये लोग किसी के भी गलत कार्य को बर्दाश्त नहीं करते हैं| ये लोग दिल के साफ होते हैं | इनके लिए अपना मान सम्मान बहुत बढ़कर होता है जिसके लिए ये कुछ भी त्यागने को तैयार रहते हैं | ये लोग ऐसा कोई कम करना पसंद नहीं करते हैं जिसक कारण इनकी इमेज ख़राब हो |
इनके जीवन का एक सच यह भी है की ये लोग चाहते कुछ और हैं और होता कुछ और है और ये अपनी ही जिंदगी की उलझनों में फंसे रहते हैं | इसका कारण भी यह है की इनके कुछ अलग ही उसूल होते हैं जिनके लिए कभी समझौता नहीं करते हैं| इन्हे दुसरो से कोई मतलब नहीं होता है | लोग इन्हें पसंद भी करते हैं और मन ही मन बहुत से लोग नफरत भी करते हैं |
करियर की बात की जाये तो ये लोग सारे काम काफी मेहनत और लगन से करते हैं पर सफलता इन्हें बहुत मुश्किल से ही मिलती हैं | करियर के मामले में थोडा पीछे ही रह जाते हैं क्यूंकि ये लोग गलत आप्शन को चुनकर आगे बढ़ते है और रास्ता भटक जाते हैं या गलत रास्तो पर चले जाते हैं | बाद में ये पछताते रहते हैं | इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में बार बार ठोकर खानी पड़ती है पर ये ज्यादा देर तक निराश नहीं रहते हैं और पूरी मेहनत और लगन से अपना काम फिर से शुरू करते हैं | इन लोगो को सफलता देर से हाथ लगती हैं | इन्हें काम में लापरवाही बिलकुल भी पसंद नहीं होती है |
इनके लव लाइफ की बात की जाये तो इन्हें प्यार शब्द पे काफी भरोसा होता है | इन्हें प्यार में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है पर ये प्यार पूरे दिल से निभाते हैं | ये जिसे प्यार करते हैं सच्चा ही करते हैं और उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं | पर ये अपने प्यार से ज्यादा दिन तक दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और ज्यादा दिन दूर रहने पर ये रास्ते से भटक कर किसी और को अपना साथी बना लेते हैं , और अपने सच्चे प्यार को खो देते हैं और फिर बाद में उनसे इन्हें धोखा ही मिलता है , बाद में ये सारी जिंदगी पछताते रहते हैं | पर इन्हें अपना पुराना प्यार नसीब नहीं होता हैं | लडकियों के उलट लडको की बात की जाये तो ये बड़े धूर्त हो सकते हैं और फ़्लर्ट करना इनकी बहुत बुरी आदत होती है | ये लोग मन की बात किसी से नहीं बताते हैं | इन्हें प्रेम जैसे शब्द पे ज्यादा भरोसा नहीं होता हैं | इन्हें अपने से सुन्दर पार्टनर चाहिए होता है | ऐसा कोई न मिलने पर ये सामने वाले से बस अपना काम ही चलाते रहते हैं और फिर कोई अच्छा पार्टनर मिलने पर सामने वाले को छोड़कर निकल लेते हैं |
ये लोग हमेशा अपनी सोच दूसरो पर थोपना पसंद करते हैं इसलिए इनको घर और बाहर विद्रोह का सामना करना पड़ता है | इनके अन्दर निर्णय लेने की क्षमता भी बहुत कम होती है ये लोग हमेशा कंफ्यूज रहते हैं की क्या किया जाए | इनकी आदत तानाशाही की बहुत होती हैं | इनकी नजरो से कोई एक बार अगर उतर जाये तो फिर लाख कोशिश करने के बाद भी इनकी नजरो में उठ नहीं सकता हैं |








Leave a Reply