यूं तो हर इंसान अलग अलग तरह का होता है लेकिन नाम का पहला अक्षर किसी इंसान की शख्सियत जाने के लिए काफी मायने रखता है तो आज इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए जानते हैं कैसे होते हैं वे लोग जिनका नाम इंग्लिश के दुसरे अक्षर B से शुरू होता है |
ऐसे लड़के या लडकियाँ जिनका नाम B से शुरू होता है वे सुन्दर और आकर्षक होते है और इनके नैन नक्श तीखे किस्म के होते हैं |
ये लोग नए नए रास्ते तलासने में यकीं रखते हैं | ये लोग कुछ अलग तरह से एक रास्ते में नहीं बढ़ते हैं बल्कि अलग अलग रास्तों में चलने में यकीन रखते हैं | इन्हें नए नए रास्तों में चलना और अपने रास्ते खुद बनाना काफी पसंद होता है |
स्वाभाव से वैसे देखा जाये तो ये लोग जल्दी से किसी पे भरोसा नहीं करते हैं इसी वजह से इनके मित्रों की संख्या ज्यादा नहीं होती है | ये लोग सिर्फ जिनपे विश्वास करते हैं उन्हें ही अपना दोस्त बनाना पसंद करते हैं |
ये लोग सौंदर्य से काफी प्रेम करते हैं , स्वभाव से ये प्रकृति प्रेमी होते हैं और ऐसी जगहों पे घूमना फिरना काफी पसंद करते हैं जहाँ पर प्राकृतिक नजारा सुन्दर हो |
ये लोग अपने विचार अपने मन के अन्दर ही समेटे रखते हैं किसी के सामने जल्दी से जाहिर नहीं करते हैं और इन्हें व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने की आदत भी नहीं होती है | वैसे तो ये लोग शांत स्वभाव के ही होते हैं और इन्हें गुस्सा कम ही आता है या ये कहे ये अपना गुस्सा दबाकर रखते हैं पर जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये किसी की भी नहीं सुनते हैं |
अगर इनके करियर की बात की जाय तो ये लोग उसे लेकर सोचते तो बहुत हैं लेकिन उसको पूरा करने में अक्सर पीछे ही रहते हैं | ये लोग अपने विचार किसी से भी साझा नही करते हैं और अपनी हर योजना को छुपाकर गुप्त तरीके से पूरा करते हैं | किसी को इनकी योजना के बारे में कानोकान खबर नहीं होती है मतलब की अगर आप ये सोच रहे तो की आपसे इन्होने कुछ कहा है तो वह सच ही होगा तो आपसे बड़ा बेवक़ूफ़ कोई नहीं होगा | B से नाम शुरू होने वाले लोग बहुत ही गुपचुप और योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं | इनका यही गुण इन्हें अक्सर कामयाबी दिलाता है |
वैसे ये लोग अपने जो भी कार्य करते हैं बहुत लगन से करते हैं और अपने क्षेत्र में अच्छे पद को प्राप्त करते हैं |
इनकी लव लाइफ को देखा जाए तो ये बहुत ज्यादा भावुक होते हैं और बड़ी जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन प्यार में पड़ने से पहले ये अपने पार्टनर की हर बात को अच्छी तरह से देख सुन कर ही आगे बढ़ते हैं | ये लोग रिश्तों में बहुत विश्वास करते हैं इसलिए सिर्फ एक को ही चुनकर उनके साथ जीवनसाथी बनाकर रहना चाहते हैं | ये लोग अपने प्यार का इजहार करना तो बखूबी जानते हैं लेकिन इन्हें प्यार में धोखा भी खूब मिलता हैं | क्यूंकि सामान्यतः ये जिन्हें प्यार करते हैं वो पीठ पीछे कई और लोग के साथ प्यार का छल कर रहा होता है और उनमे से एक आप भी होते हैं जिनके साथ यह खेल चल रहा होता है | वैसे देखा जाये तो इनके विचार मकर राशी वाले के साथ काफी हद तक तालमेल खाते हैं और ऐसे ही लोग मुसीबत में इन्हें सही सलाह और मदद देते हैं |








Leave a Reply