हर व्यक्ति के नाम का उनके जीवन में और उनके नाम के पहले अक्षर का बहुत महत्व होता है और ये उनके जीवन का आईना भी होता है | तो चलिए जानते हैं कैसे होते हैं E अक्षर से नाम वाले लोग|
ये लोग आकर्षक और स्मार्ट होते हैं | इनकी आँखे बड़ी बड़ी होती हैं पर ये कुछ मुंदी हुई सी होती हैं |
ये लोग मौलिक विचारो वाले होते हैं और अपने लक्ष्य के लिए हमेशा प्रयत्न करते रहने वाले होते हैं | ये लोग अपनी अलग छवि बनाने में विश्वास करते हैं|
इन्हें हमेशा भीड़ से हटकर चलना ही पसंद होता है | इन्हें योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद होता है और ये नई नई योजनाओ को बनाने में निपुण होते हैं |
ये लोग साहसी खरा बोलने वाले होते हैं और निडर भी होते हैं इन्हें फर्क नहीं पड़ता है की इनकी खरी खोटी बातो को सुनकर कोई नाराज हो जाये | इन्हें किस समय क्या कहना है ये बिलकुल भी नहीं आता है ये बिना समय देखे किसी को कुछ भी मुह पर ही कह देते है| इन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं होता की सच कहने के बाद किसी को कितना बुरा लगेगा या कष्ट होगा |
ये लोग बहुत खुले विचारो वाले होते हैं और सच बोलना पसंद करते हैं | इन्हें पुराने नियम कानून बिलकुल भी पसंद नहीं होते हैं | ये लोग अपने नियम कायदे खुद ही बनाते हैं |
ये लोग सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और जब तक सफलता इन्हें मिल नहीं जाती है इनको शांति नहीं मिलती है | इनमे कार्य करने की क्षमता काफी अधिक होती है क्यूंकि ये शारीरिक रूप से भी काफी शक्तिशाली होते हैं | ये लोग काफी सहनशील होते हैं और अपने कार्यक्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं |
अगर प्यार की बात की जाये तो ये अभागे से होते होते हैं और रिश्तों में धोखा खाते रहते हैं | इन्हें प्यार शब्द पर विश्वास तो बहुत होता है और प्यार की समझ भी इनमे बहुत होती है पर ये प्यार के मामले में अनलकी होते हैं |
हालाँकि ये लोग दिलफेंक आशिक की तरह होते हैं कब किस पर इनका दिल आ जाये ये कहा नहीं जा सकता है पर हाँ जिनको ये प्यार करते हैं तो दिल से प्यार करते हैं|








Leave a Reply