दोस्तों आज हम बात करने जा रहे उन लोगो के बारे में जिनका नाम अंग्रेजी के लेटर Q से शुरू होता है |
Q से शुरू होने वाले नाम के जातक काफी जोशीले स्वभाव के होते हैं| ये हर समय एनर्जी से भरे रहते हैं |ये लोग हमेशा दुसरो की मदद करने का विचार मन में रखते हैं|
ये लोग अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं तथा ये हर परेशानी को सहने की ताकत रखते है | ये लोग हमेशा जीवन में अच्छा करने की ही सोचते हैं |
इन्हें अनुशासन बहुत पसंद होता है | लेकिन ये लोग किसी दुसरे के निर्णय को सहजता से स्वीकार नहीं कर पाते हैं | ये काफी ज्यादा रचनात्मक किस्म के होते हैं | अपनी ही दुनिया में खोये रहना पसंद करते हैं |
इनका भाग्य इनका बहुत साथ देता है इसी वजह से इनके सभी सपने पूरे होते हैं | इनसे दोस्ती करना वैसे लाभदायक ही होता है क्यूंकि ये अपना ज्ञान सभी को बांटते हैं | ये लोग सभी को खुश रखने की कोशिश करते हैं |
करियर की बात की जाये तो ये लोग अपनी सफलता के साथ सभी को सफल देखना चाहते हैं | ये कुशल चित्रकार, कवि या लेखक बनते हैं | इनके पास धन की कमी जल्दी से नहीं होती है | इन्हें लोगो के साथ कदम से कदम मिलकर चलना ही अच्छा लगता है | ये लोग जिंदगी में जो चाहते हैं उसे हासिल करने की पूरी कोशिश करते हैं| ये लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं | इन्हें जीवन में ज्यादा कुछ हासिल करने की इच्छा नहीं होती अतः ये हर छोटी से छोटी चीज में खुश रहते हैं |
इनकी लव लाइफ की बात की जाये तो इनकी इनके साथी के साथ बिलकुल भी नहीं बनती है | इन लोगो के बीच अनबन हमेशा चलती ही रहती है | ये लोग जो करते हैं इनका जीवन साथी ठीक उसके उलटे ही काम करता हैं | ये लोग अकेला रहना बहुत पसंद करते हैं |
ये लोग अपनी बात किसी से शेयर करना पसंद नहीं करते हैं | इन्हें गुस्सा कम ही आता है पर जब भी आता है तो बहुत ज्यादा आता है, क्रोध में ये किसी को कुछ भी कह देते हैं यहाँ तक की ये भी नहीं सोचते की इससे सामने वाले को कितनी तकलीफ होगी | ये अपनी मन की बात या दुःख दर्द किसी को नहीं बताते हैं |








Leave a Reply