T से नाम वाले लोग कैसे होते हैं

VASHTUSHASHTRA Avatar
t letter

t letterदोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे जातकों के बारे में जिनका नाम अंग्रेजी के T लेटर से शुरू होता है |

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका नाम T से शुरू होता है और दुनिया में उन्होंने एक अलग ही मुकाम हासिल किया तरुण तहिलयानी,  टाइगर शराफ, तनीशा मुखर्जी उनमे से एक हैं |

अगर बात की जाये इनकी शारीरिक संरचना के बारे में तो ये लोग काफी आकर्षक और घने बालो वाले होते हैं पर कई बार कुछ लोगो के बाल दुर्व्यसन जैसे शराब , या बियर पीने के कारन झड़ने भी लग जाते हैं | इनकी आवाज काफी साफ़ तथा मुखर होती है |

ये लोग काफी मेहनती, चालाक और बुद्धिमान होते हैं | ये लोग खर्च के मामले में खुले हाथ के होते हैं और साथ ही खुशमिजाज भी होते हैं | ये लोग बहुत ही चतुर होते हैं |

ये लोग अपनी ख़ुशी और गम जल्दी से किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं, पर ये लोग दुसरो के दुखो को दूर करने में और उन्हें खुश रखने की कोशिश करते हैं | स्वभाव से ये लोग गंभीर होते हैं पर अपने सारे काम सहज ही अंदाज के साथ करते हैं | ये लोग जिंदगी को एन्जॉय करने की कोशिश करते हैं| ये लोग साफ सुथरा कहना पसंद करते हैं | इनके विचार का स्तर काफी ऊँचा होता है |

जो चीजे इन्हें न मिले उनके बारे में ज्यादा न सोच कर आगे बढ़ना पसंद करते हैं| इन लोगो को दिखावा बिलकुल भी पसंद नहीं होता है| ये लोग सादा जीवन जीने में विश्वास करते हैं और इसी वजह से कई बार लोग इन्हें बेवक़ूफ़ समझने की भूल कर बैठते हैं |

करियर की बात की जाये तो इन्हें किसी भी काम के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है | इन्हें प्रशाशनिक कामो में या मीडिया के क्षेत्र में काफी सफलता हाथ लगती है | इन्हें खुद पे काफी भरोसा होता है और ये खुद के दम पे बड़े से बड़े काम को करने में विश्वास रखते हैं | ये लोग सफलता के लिए काफी दिमागी कसरत करते पाए जाते हैं| इन्हें अपने काम में स्वतंत्रता पसंद होती है |

इनके लव लाइफ की बात की जाए तो ये लोग काफी रोमांटिक किस्म के होते हैं और बातो को छुपा कर रखते हैं| ये जल्दी से अपनी मन की भावनाओ का इजहार नहीं कर पाते हैं और इसी के कारन इन्हें प्यार में सफलता हाथ नहीं लगती है | अपने प्यार के सामने ये लोग किसी को अहमियत नहीं देते हैं | ये लोग रिश्तो को लेकर काफी संवेदनशील और केयरिंग होते हैं लेकिन इनमे व्यक्त करने की क्षमता नहीं  होती है | इन लोगो का भाग्य उदय विवाह के पश्चात ही होता है | ये लोग जल्दी से प्यार के मामले में पड़ते नहीं है लेकिन आगर पड़ जाये तो इनका इससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है | ये लोग रिश्तो को लेकर काफी भावुक होते हैं पर ये इसे किसी से बताना पसंद नहीं करते हैं |

ये लोग काफी कॉंफिडेंट तो होते हैं पर इनमे लोगो को फेस कर पाने की क्षमता नहीं होती है | इनकी यही आदत इन्हें हमेशा आगे बढ़ने से रोकती है| ये कई बार अपने काम दूसरो के ऊपर छोड़कर स्वयं उन पर ध्यान नहीं देते हैं और इसी वजह से बड़े बड़े काम इनके हाथ से निकल जाते हैं | ये कई बार लोगो को बिना सोचे समझे कुछ भी कह देते हैं और लोगो से काम निकलने के बाद उनका अहसान नहीं मानते है इन्हें अपनी इस आदत में सुधार करना चाहिए | इनके ऊपर कई बार इन्ही आदतों के चलते शनि भारी रहता है | इसे सुधारने के लिए इन्हें कर्ज लेने से बचना चाहिए या अगर लेते भी है  तो उसे जल्द से जल्द ख़त्म कर लेना चाहिए | अन्यथा यह इनकी उन्नति के सभी रास्ते बंद कर देता है |

यह 3 नाम वाली लड़कियां जीवन में कभी खुश नहीं रह सकती

dslwebtech Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

John Doe

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam.

Search
Cateegories