मित्रों आज हम उन लोगो के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन लोगो का नाम अंग्रेजी के U अक्षर से शुरू होता है |
नाम का पहला अक्षर लोगो के व्यक्तित्व का आईना होता है और नाम के पहले अक्षर से उनके बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है |
इनकी शारीरिक संरचना की बात की जाये तो दिखने में ये लोग बहुत अधिक गंभीर होते हैं और इनकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक होती है | ये लोग या तो काफी लम्बे चौड़े होते हैं या फिर अत्यधिक छोटे होते हैं | ये लोग किसी का भी दिल जीतने में एक्सपर्ट होते हैं | ये लोग सजने सवरने के भी काफी शौक़ीन होते हैं |
ये लोग नए नए आइडिया पे काम करना पसंद करते हैं, ये लोग खुले विचारो वाले होते हैं और समाज में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं |
ये लोग सच का साथ देना पसंद करते हैं और सच्चे लोगो को ही पसंद करते हैं | ये लोग जीवन में किसी भी मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं |
ये लोग काफी एनर्जेटिक और दिल के साफ़ होते हैं | ये अपनी प्रशंसा सुनना बहुत पसंद करते हैं | ये लोग छोटी छोटी बातो से ही काफी खुश रहते हैं |
अगर इनके करियर की बात की जाये तो ये लोग काफी इंटेलिजेंट होते हैं और हमेशा तरक्की करते हैं | ये लोग पीछे मुड़कर देखना पसंद नहीं करते हैं | इनके पास पैसा मन सम्मान शोहरत सब कुछ होता है | इन लोगो का भविष्य काफी उज्जवल होता है और इनकी किस्मत इनका बहुत साथ देती है | इन्हें सफलता थोडा देर से मिलती है पर इनके किस्मत के सितारे बुलंद होते हैं | ये लोग जीवन में स्वयं के परिश्रम के दम पर सफलता हासिल करते हैं | ये लोग पैसा और शोहरत होने के बाद भी घमंड नहीं करते हैं | इनमे आगे बढ़ने की इच्छा बहुत प्रबल होती है | इन्हें सबको साथ लेकर चलने की आदत होती है |
इनकी लव लाइफ की बात की जाये तो प्यार के मामले में ये काफी ईमानदार होते हैं| ये अपने साथी से और अपनी चीजो से बहुत गहरे से प्यार करते हैं | ये अपने परिवार को खुश रखना पसंद करते हैं | ये अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं तथा काफी रोमांटिक होते हैं | ये अपने साथी के ख्यालों में खोये रहते हैं |
इनकी कमियों की बात की जाये तो ये लोग अपने आप को सर्वश्रेष्ठ समझने की सबसे बड़ी गलती करते हैं | अपने विचार नियम कायदों को लोगो के ऊपर थोपने का इनमे बहुत बड़ा अवगुण होता है | जब तक आप इनकी हाँ में हाँ मिलाते हैं आप इनके बहुत अच्छे दोस्त होते हैं और इनकी बात में न करने पर ये तुरंत आपको अपना शत्रु बना लेते हैं | ये लोग बड़े स्वार्थी किस्म के होते हैं | ये लोग बहुत आलसी प्रवृत्ति के होते हैं और काम को आज कल पे टालने की इनकी बुरी आदत होती है |







Leave a Reply