दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं उन लड़के और लडकियो के बारे में जिनका नाम अंग्रेजी के अक्षर X से शुरू होता है |
ये लोग वैसे आकर्षक दिखते हैं | और खुले विचार के होते हैं | इनका व्यक्तित्वा काफी प्रभावशाली होता है और शब्दकोष भी काफी विस्तृत होता है |
ये लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते है इन्हें आलस से नफरत होती है | ये लोग चुस्त दुरुस्त होते है और जो भी काम इनके सामने आता है उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करते हैं| ये स्वभाव से काफी संवेदनशील होते हैं |
किसी भी बात को गहरी गहराई से सोचने और उस पर पूरा मंथन करने के बाद ही ये किसी निष्कर्ष पे पहुचते हैं |
बातचीत के मामले पे इनपे ज्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता है | क्यूंकि किसी भी बात के बिगड़ने पर ये तुरंत बात से पलट जाते हैं | ये लोग कभी भी यह नहीं देखते की सही का साथ दे रहे हैं या गलत का |
बात की जाये इनके करियर की तो इनके हाथ बहुत कुछ आता है पर अपनी बुरी आदतों के कारण उसे गवाने में इन्हें जरा भी देर नहीं लगती है |
लव लाइफ की बात की जाये तो रोमांस के मामले में ये लोग काफी खुले दिमाग के होते हैं और खुलकर प्यार का इज़हार करते हैं | फ़्लर्ट करना इनकी आदत सी होती है या ये कहा जाये की मुह मारने की आदत से मजबूर होते हैं और अपनी इसी गन्दी आदत के चलते खूब धोखा भी खाते हैं क्यूंकि ये किसी के साथ जल्दी से टिकते नहीं है | ये लोग खुबसूरत लोगो के दीवाने से होते है या ये कहा जा सकता है की खुबसूरत लोगो को देखकर इनकी लार टपकने लग जाती है | इनके लिए बाहरी सौन्दर्य बहुत मायने रखता है | हालाकि ये लोग प्यार को काफी महत्व देते है | पर अपनी ख़राब आदतों की वजह से इनके पास कोई नहीं टिकता है | ये लोग किसी भी चीज से जल्दी से बोर हो जाते है |
ये लोग बहुत हडबडिया स्वभाव के यानि की हर काम में जल्दबाजी करने वाले होते हैं | इनमे रत्ती भर धैर्य नहीं होता है | लेकिन किसी चीज को पाने में ये जितनी ज्यादा जल्दबाजी दिखाते हैं उतनी ही जल्दी इनका मन उस चीज से उचट जाता है | ये लोग बहुत परिवर्तनशील होते हैं | इनका किसी काम में कोई भरोसा नहीं होता की ये कब क्या कर दें | इन्हें कब गुस्सा आ जाये कहा नहीं जा सकता है |








Leave a Reply